breaking news RBI ON ADANI आरबीआई ने बैंको से मांगी जानकारी अडानी ग्रुप को लेकर ,देना पड़ेगा लोन जाने पूरी बात
breaking news RBI ON ADANI
आरबीआई ने विभिन्न घरेलू बैंकों (Domestic Banks) से अडानी समूह (Adani Group) में उनके इन्वेस्टमेंट और कर्ज बारे में जानकारी देने को कहा है। अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग की अडानी समूह के ऊपर आए रिपोर्ट के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) एक्शन में नजर आ रही है। और केंद्रीय बैंक ने अडानी ग्रुप के शेयर में जारी पूरी जानकारी के बाद ही यह फैसला लिया है।
बैंको से कर्ज की पूरी जानकारी मांगता है आरबीआई
एक रिसर्च के रिपोर्ट के अनुसार यह बात सामने आयी है की अडानी ग्रुप को पिछले एक हफ्ते से मुश्किल हालात का सामना करना पद रहा है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के फाइनेंशियल ऑपरेशन के बारे में कई आरोप लगाए हैं। हालांकि ग्रुप ने इस आरोप का निराकरण किया है, लेकिन वह निवेशकों का भरोसा हासिल करने में असफल हो गए। बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि आरबीआई बैंकों द्वारा किसी को दिये गए मोटे कर्ज का ब्योरा नियमित रूप से लेता है।
अडानी को नहीं दिया जायेगा अब कर्ज
दिन बुधवार को अडानी ग्रुप को शेयर की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद प्रमुख फर्म अडानी इंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रूपये के एफपीओ को वापस ले लिया गया था। स्विटजरलैंड के लेंडर क्रेडिट स्विस ने कल मार्जिन कर्ज देने के लिए अडाणी समूह की कंपनियों के ब्रांड को गारंटी के रूप में स्वीकार करना बंद कर दिया है।
अडानी शेयर में गिरावट
अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में आज व्यापार में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह बुधवार के बंद भाव 2135 रुपये के मुकाबले 1815 रुपये तक (15%) कमजोर हुआ है। 5 दिनों में यह करीब 40 फीसदी टूट गया है। 31 जनवरी को कंपनी का एफपीओ 112 फीसदी सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था। नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.32 गुना या 332 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है।
also read –
ADANI INTERPRISES STOCK MARKET शेयर में ज्यादा गिरावट देखने की मिल रही है अडानी इंटरप्राइजेज का हुआ 15 % शेयर कमजोर
Adani :अडानी के शेयरों ने निवेशकों को कर दिया पूरी तरह से कंगाल,1 दिन में 26% तक नीचे गिरा Share