Share Market:बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 238.89अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 59,225.04, के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 69.10 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 17,396.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। Bajaj Auto, Adani Enterprises, Infosys, Tech Mahindra और Bharti Airtel निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Britannia Industries, Cipla, Adani Ports, Asian Paints और Power Grid Corp टॉप लूजर हैं।
टाटा मोटर्स पर जेपी मॉर्गेन की सलाह
जेपी मॉर्गेन टाटा मोटर्स पर न्यूट्रल है और स्टॉक के लिए 415 का लक्ष्य दिया है। जेपी मॉर्गेन के मुताबिक जेएलआर रिटेल ने बेहतर प्रदर्शन किया है, सेल्स में आगे ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी कमजोरी
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है। सेंसेक्स 131.69 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 59,332.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी सेंसेक्स 35.10 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 17430 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी बैंक पर क्या होनी चाहिए आपकी रणनीति
वीरेंद्र के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 40151-40349 और उसके बाद 40510-40634/792 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 39710-39590 पर और दूसरा बड़ा बेस 39410-39305 पर है। शुक्रवार को निफ्टी बैंक 200 DEMA के नीचे बंद हुआ। कॉल राइटर नीचे खिसककर 41000 पर आये है। निचले स्तर पर खास पुट राइटिंग नहीं देखने को मिली। पहले रेजिस्टेंस 40151/350 के नीचे रहने तक कमजोरी संभव है। निर्णायक रूप से 41350 के पार होने तक बिकवाली और हर उछाल में बेचने की रणनीति कारगर होगी। निचले स्तर पर दूसरा बेस अहम है। इस बेस से शॉर्ट कवरिंग संभव है।
SBI पर जेफरीज की सलाह
जेफरीज ने एसबीआई पर निवेश की सलाह दी है और लक्ष्य 760 का रखा है। जेफरीज के मुताबिक एसबीआई के मैनेजमेंट ने भरोसा दिलाया है कि अदाणी ग्रुप में बैंक का एक्सपोजर चिंता का विषय नहीं है। आगे लोन की ग्रोथ भी बेहतर रहने की उम्मीद है।
FII और DII आंकड़े
24 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1470.34 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1400.98 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
निफ्टी पर क्या हो आपकी स्ट्रैटेजी
वीरेंद्र का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17520-17623 पर और फिर बड़ा रजिस्टेंस 17691-17723/17754 पर है। वहीं, इसका पहला बेस 17404-17359 पर और दूसरा बड़ा बेस 17302-17265 पर है। डाओ जोंस 200 DEMA के नीचे बंद हुआ। FIIs की बिकवाली जारी है और बाजार का स्ट्रक्चर कमजोर है।
17500-600-700-800 पर कॉल राइटर्स हावी हुई है। 17000 पर ही पुट राइटर्स दिख रहे हैं। निफ्टी IT भी 20 DEMA के नीचे आ गया है। 17623 के नीचे बने रहने तक कमजोरी कायम रही। 17623 के नीचे कायम रहने तक बेचें और हर उछाल में बेचें। इंट्रा डे शॉर्ट्स कवर करने के लिए पहले और दूसरे बेस का ध्यान रखें। वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बेस के करीब किसी भी स्तर से पुलबैक संभव है लेकिन 17623 पार होने तक पुलबैक का टिकना मुश्किल है।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
27 फरवरी को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17428 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17386 और 17318 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17564 फिर 17606 और 17674 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39823 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39698 और 39496 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40228 फिर 40352 और 40555 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
रूस की ओर से प्रोडक्शन में कटौती से कच्चे तेल में तेजी आई है। कच्चे तेल का भाव 83 डॉलर के पार निकला है। वहीं गोल्ड के भाव में कंसोलिडेशन नजर आ रहा है ।