Share Market: 334 अंक गिरकर बंद हुआ आज सेक्सेंस, निवेशकों को आज हुआ तेरा हजार करोड़ रुपए का घाटा

Rate this post

Share Market Close: कमजोर ग्लोबल संकेतों और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच भारतीय शेयर के प्रमुख इंडेक्स आज 6 फरवरी को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 343 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी 17,700 के स्तर नीचे बंद हुआ। आज के कारोबार में आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक का फैसला आने से निवेशक सतर्कता बरतते दिखे।

इसके अलावा इंफोसिस, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट ने भी बाजार को लाल निशान में बनाए रखे। अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा। हालांकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.75 और 0.49 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। इसके लिए निवेशकों को आज शेयर बाजार में मामूली नुकसान हुआ।

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट

कैपिटलाइजेशन सोमवार 6 फरवरी को घटकर 266.59 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 3 फरवरी को 266.72 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 13 हजार करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज 13 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में आज रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 7 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 2.58 फीसदी तेजी देखने को मिली। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), पावर ग्रिड (Power Grid), आईटीसी (ITC) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) के शेयरों में सबसे अधिक उछाल रही और ये करीब 0.41% से लेकर 1.60% की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के आज 23 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 2.21% की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा इंफोसिस (Infosys), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर भी आज 1 फीसदी से लेकर 2.09 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

1,900 शेयर बढ़त के साथ हुए बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,791 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,900 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,697 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 194 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

Leave a Comment